फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में आजादी के दीवानों को याद किया

Sun, 14 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
होली चाइल्ड स्कूल में देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेकड़ा । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ  सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक शर्मा एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऊषा किरण ने ध्वजा रोहण के साथ ही मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन


 सरस्वती वंदना नन्नी छात्रा प्रीति ने प्रस्तुत कर वाही वाही लूटी। छात्र अक्षित, प्रिंस ने भगत सिंह, सुखदेव क्रांतिकारियों के जीवन पर नाटक प्रस्तुत किया। साथ ही छात्रा अंशिका, पायल, शिवानी, किटटी आदि ने देश भक्ति पर भाषण प्रस्तुत किया।

इस दौरान प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा,  प्रतिभा राज श्रीवास्तव, प्रयास भारद्वाज, शरद कौशिक, संजय गुप्ता, सचिन कुमार, विपिन कुमार, सुदीप कुमार, जितेंद्र, रेनू, शिल्पा, प्रधान निशांत शर्मा, रवि दैडा, संदीप शर्मा, नीरज पंडित, गजेंद्र कौशिक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जेपी एकेडमी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के चलते छात्र - छात्राओं ने देश भक्ति गीत रंग दे बसंती, प्रेम रतन धन पायो। घनश्याम तेरी बंशी के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इसमें प्रबंधक जगपाल सिंह, विकास धामा, प्रधानाचार्य बसंत बाला, धीरज धामा, अनिल, विरेंद्र, पूजा त्यागी आदि रहे। छात्र- छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें