फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए धरने पर बैठा परिवार

Tue, 08 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकंदपुर गांव में भाईयों ने की ही एक व्यक्ति की जमीन व मकान पर कब्जा कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और आरोप है कि वे घर में रखे पचास हजार रूपयें भी छीन ले गए। पूरें परिवार ने तहसील पहुंचकर धरना दे न्याय की गुहार की।
विज्ञापन


मुकंदपुर निवासी चांदवीर ने बताया कि वह तीन भाई हैं। इनमें वह सबसे बड़ा है। उनके पिता ने तीनों में जमीन और घर का बटवारा कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी उसके दोनों भाई उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके लिए आए दिन उससे झगड़ा करते हैं चांदवीर का आरोप है कि रविवार को उसके भाईयों ने उसके मकान और जमीन पर कब्जा कर उसकी पत्नी गीता उसे और उसकी बेटियों ममता, छोटी, ज्योति को मारपीट कर घर से निकाल दिया और उनके 50 हजार रुपये भी छीन ले गए अब वह खुली छत के नीचे गुजर बसर को मजबूर हैं।

चांदवीर सोमवार को अपने परिवार के साथ तहसील पहुंचा और धरने पर बैठ गया। उसने तहसीलदार राजबहादुर सिंह से गुहार लगाई कि उसे न्याय दिलाया जाए। तहसीलदार ने उसे आश्वासन दिया कि वे राजस्व विभाग और पुलिस टीम भेजकर जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करांएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें