फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर हमला, महिलाओं से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के यमुना खादर में एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया गया। तीन बहनों के साथ छेड़छाड़ भी की गई। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक गांव के किसान ने यमुना खादर में खरबूजे-तरबूज की फसल (प्लेज) की बुआई कर रखी है। व्यक्ति अपनी तीन बेटियों के साथ बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने खेत से तरबूज तोड़ रहा था। आरोप है कि गांव के छह लोगों ने वहां पर पहुंचकर गाली-गलौज कर धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। व्यक्ति व उसकी तीनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान आरोपितों ने तीनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े तक फाड़े। उनके चिल्लाने पर दूसरे खेतों में काम कर रहे लोगों को आते देख आरोपित धमकी देते हुए चले गए। घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें