फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्गुनी मेले में 24 घंटे खुलेगी सीएचसी, पीएचसी 

Wed, 15 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुरा मेले की तैयारियों को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम ह्दय शंकर तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने पुरामहादेव में लगने वाले फाल्गुनी कावंड मेला के मद्देनजर मंगलवार को मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्हाेंने मेले के दौरान 24 घंटे पीएचसी और सीएचसी को खुला रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने मुख्य कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले ग्रामों में प्रकाश की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। एआरएम बड़ौत को कहा कि बसों की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए। बसों की हालत अच्छी होनी चहिए। डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्र और मेला क्षेत्र में ईओ को सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य 22 फरवरी तक पूर्ण कर लिए जाएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने तीन दिन के लिए गन्ना लदे वाहनों का रूट डायवर्ट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बरनावा से शेकपुर, गलहेता, चिरचिटा, मवीं कला होते हुए पुरामहादेव के रास्ते को ठीक करने एवं झाड़ियों की कटिंग कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी अजीजुल हक, एसडीएम बागपत मनोज कुमार, खेकड़ा रामप्रसाद, बड़ौत दीपाली कौशिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एक सप्ताह में करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर करने के आदेश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सभी शिकायतों का ऑनलाइन निस्तारण करें। निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर शिकायत निस्तारित कर अवगत कराए। सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों की शिकायतें लंबित रहे उन्हें एक सप्ताह बाद बैठक निर्धारित कर बुलाया जाए। एसपी अजय शंकर राय, एडीएम डीपी सिंह, सीडीओ हाकिम सिंह, सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें