बागपत। साइबर अपराधी आम आदमी तो क्या अब पुलिस अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। किसी साइबर अपराधी ने इंस्पेक्टर खेकड़ा शिवप्रकाश सिंह के नाम से फजी फेसबुक आईडी बनाकर कई लोगों से धन की मांग कर डाली। इसका पता चलने पर इंस्पेक्टर ने अपने फेसबुक एकाउंट से पोस्ट डालकर फर्जी आईडी बनाने वाले से सावधान रहने की अपील की।
इंस्पेक्टर शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि इस आईडी से कई पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। इसके बाद कई लोगों से चैटिंग की गई। चैटिंग करते हुए कई लोगों से 10 से 15 हजार तक की मांग की गई। शक होने पर कुछ लोगों ने उन्हें फोन करके जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर सेल में इसकी शिकायत की। साथ ही अपनी असली फेसबुक आईडी से पोस्ट कर लोगों से सावधान रहने और किसी को भी पैसे नहीं देने की अपील की।