फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष 103 फीसदी लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में मंगलवार को लक्ष्य के सापेक्ष 103.14 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। बिनौली ब्लॉक में 145 फीसदी और पिलाना ब्लॉक में 79.25 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि मंगलवार को 24 केंद्रों में 4900 लाभार्थियों का टीकाकरण का माइक्रो प्लान बनाया था। लक्ष्य के सापेक्ष 103 फीसदी 5054 लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया। मंगलवार को बागपत ब्लॉक में 1200 के सापेक्ष 1540, बड़ौत में के सापेक्ष 800 के सापेक्ष 860 , बिनौली में 200 के सापेक्ष 290, छपरौली में 1000 के सापेक्ष 930, खेकड़ा में 900 के सापेक्ष 800 और पिलाना ब्लॉक में 800 के सापेक्ष 634 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई।
एक पॉजिटिव, अब 10 केस एक्टिव
बागपत। जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 9120 और 10 केस एक्टिव है। जिले में संक्रमण से अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें