फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक की कार से 2.87 लाख रुपये बरामद

Wed, 18 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
note - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उड़न दस्ते ने यूपी-हरियाणा बोर्ड पर स्थित निवाड़ा चौकी के पास पानीपत की फैक्ट्री मालिक की कार से 2.87 लाख रुपये बरामद किए। व्यापारी रुपये का हिसाब नहीं दे पाए तो पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया। 
विज्ञापन


हरियाणा के जिला पानीपत, गोहाना रोड निवासी फैक्ट्री मालिक प्रवीण कुमार मित्तल अपनी होंडा सिटी कार में सवार होकर मंगलवार शाम गौरीपुर मोड़ के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनकी गाड़ी को चेकिंग के दौरान रोक लिया। एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि चेकिंग करने पर उनकी गाड़ी से 2 लाख 87 हजार 500 रुपये बरामद हुए है। आरोपी फैक्ट्री मालिक इस रकम का हिसाब नहीं दे पाए। इस रकम को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें  इससे पहले भी बागपत पुलिस कई वाहनों से लाखों रुपये बरामद कर चुकी है। 

ट्राई साइकिलों से आचार संहिता का उल्लंघन 
बागपत। भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने विगत दिनों एडिप योजना के तहत करीब 222 विकलांगों को ट्राई साइकिल बांटी थी, इसमें सांसद द्वारा बांटी जाने वाली योजना का पोस्टर लगे हैं। ये ट्राई साइकिल शहर समेत गांव-गांव में घूम रही है, इससे आचार संहित का उल्लंघन हो रहा है। प्रशासन के किसी भी अधिकारी का ध्यान आज तक भी इस ओर नहीं गया है। 
विज्ञापन


डीएम ने नामांकन कक्षों का जायजा लिया 
बागपत। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने तीनों विधानसभा के रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अफसर बनाए। नामांकन कक्षों का जायजा लिया। 11 बजे नामांकन पत्रों देने का कार्य शुरू हो गया था, इसमें निर्दलीय और राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र बांटे गए। मंगलवार को डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्षों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। डीएम ने तीनों कक्षों के लिए बनाई गई बैरीकेटिंग का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें