बागपत के क्रिस्तु ज्योति कॉवेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल स्थित चर्ज में क्रिसमस-डे के अवसर पर सजा?
- फोटो : BAGHPAT
क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर चर्च और शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर चर्च और शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए छात्रों को क्रिसमस मनाने के उद्देश्य, प्रभु यीशु के असाधारण जीवन से जुड़ी कहानियों के बारे मे जानकारी दी गई।
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को क्रिसमस और सेंटा क्लॉज बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल के प्रबंधक परविंद्र धामा ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार प्यार और पवित्रता का संदेश देने वाला त्योहार है। उन्होंने सभी से प्रभु यीशू के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। मल्लिकार्जून केरथी, दुर्गेश शर्मा, मृत्युंजय वशिष्ठ, इमरोज अहमद, विधि जैन, ममता शर्मा, अनुज कौशिक, सोनिका व प्राची मौजूद रही। उधर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित क्रिस्तु ज्योति कांवेट स्कूल में क्रिसमस पर फादर सुदागर व प्रधानाचार्या सिस्टर सजिता ने क्रिसमस मनाने के उद्देश्य, प्रभु यीशु के असाधारण जीवन से जुड़ी कहानियों को साझा किया। क्रिसमस के एक दिन पूर्व प्रभु यीशू के जन्म पर रात्रि में संपूर्ण विश्व में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस मौके पर वंदना, क्रिस्टी सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।