दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बागपत के गौरीपुर मोड़ पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : BAGHPAT
सिंघु बॉर्डर पर चल रहे धरने पर जाम के कारण डायवर्ट किया गया रूट
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने प्रदर्शन के कारण वाहनों को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से डायवर्ट कर निकाला गया। शाम छह से रात आठ बजे तक जाम की स्थिति बनीं रही। गौरीपुर मोड से निवाड़ा चेकपोस्ट तक वाहनों की कतार लगी रही।
सिंघु बॉर्डर पर जाम के कारण दिल्ली से आने वाले हरियाणा और पंजाब के वाहनों को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से निकाला गया। इसके अलावा कुंडली से भी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस से होते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंची। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के वाहनों की संख्या बढ़ जाने से हाईवे पर जाम लग गया। यातायात पुलिस बुलाकर जाम खुलवाया गया। गौरीपुर मोड से हरियाणा बॉर्डर के निवाड़ा पुल तक वाहनों की कतार लग रही। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर भी वाहन बढ़ गए। इसके अलावा डूंडाहेडा चेकपोस्ट भी वाहनों की संख्या अधिक रहने से जाम की स्थिति बन गई।