फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में हो केस का खुलासा, वरना होगा बाजार बंद

Sat, 19 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डकैती के खुलासे के ‌िलए बैठक करते व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय कस्बे के सराफ अंकित वर्मा के मकान में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने चार दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं किया। इसके विरोध में व्यापारियों ने कहा कि रविवार तक पुलिस ने केस का खुलासा नहीं किया तो सोमवार से अनिश्चितकालीन बाजार बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कस्बे के जैन स्थानक में व्यापारियों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सराफ अंकित वर्मा के मकान में 14 नवंबर की रात बदमाशों ने डाका डाला था। बदमाश मकान से नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण और लाइसेंसी पिस्टल ले गए थे। घटना के समय पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया था कि केस का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस केस का खुलासा तो अपराधी के पकडने जाने का भी दावा नहीं कर रही है। इससे वे काफी परेशान है। जब तक केस का खुलासा नहीं होगा। व्यापारी दहशत में रहेंगे। उन्होंने निर्णय लिया कि रविवार तक पुलिस ने केस का खुलासा नहीं किया तो सोमवार से अनिश्चितकालीन बाजार बंद कर दिए जाएगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर राकेश बंसल, ईश्वर अग्रवाल, दिनेश जैन, सुरेश बंसल, मोहित मौजूद रहे। 
 केस के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस  
बागपत। केस के खुलासे का पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस ने 20 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस को वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का पता चल गया है। जल्द ही पुलिस उनको पकड़कर केस का पर्दाफाश कर देंगी। एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि केस के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें