फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए
विज्ञापन

बागपत। शहर के पांडव रोड पर वसीम की दुकान पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनको नष्ट कराया।
सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बागपत के पांडव रोड पर वसीम की दुकान पर एक्सपायरी सामान बेचा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद जांच की तो वहां सामान एक्सपायर मिला, जिसमें कोल्ड ड्रिंक की 340 बोतल, पानी की 303 बोतल, नमकीन एवं बिस्कुट के 216 पैकेट, चिप्स के 107 पैकेट, कुरकुरे के 120 पैकेट, नूडल्स के 125 पैकेट, पॉपकॉर्न के 110 पैकेट, नमक के 30 पैकेट मिला। जिसके बाद सभी सामान को नष्ट करा दिया और इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें