फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार दिन बाद भी ठीक नहीं हुई पेयजल लाइन, परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
बागपत के जैन इंटर कॉलेज के पास पेयजल पानी की पाइप लाइन का कार्य के दौरान उखाड़ी गई सड़क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर में जैन इंटर कॉलेज के पास टूटी हुई पाइपलाइन चौथे दिन भी ठीक नहीं हो सकी। इससे वहां रहने वाले 500 घरों के लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके चलते सरकारी हैंडपंपों और पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ी।
शहर में जैन इंटर कॉलेज के पास पाइपलाइन दबाने के लिए जेसीबी मशीन से सड़क की खोदाई कराई गई। इससे घरों की पेयजल पाइपलाइन टूटने से सड़क पर जलभराव हो गया। चार दिन बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और सड़क हुई खोदाई में भी पानी भर गया। इसके चलते बुधवार को दिनभर धूल उड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन इंटर कॉलेज के पास रहने वाले राकेश चौहान, गुड्डू, कर्मवीर चौहान, सोहनपाल आदि ने बताया कि पाइपलाइन टूटने की वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि जैन इंटर कॉलेज के पास कर्मियों को भेजकर पेयजल पाइपलाइन ठीक कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें