कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत में अमृत महोत्सव कार्यक्रम व वाणिज्य सप्ताह अंतर्गत कलक्ट्रेट लोकमंच पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक्सपर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के उद्यमियों ने स्टॉल लगाकर निर्यात किए जाने वाली वस्तुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी राजकमल यादव ने किया। इस दौरान भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे उद्योगपति कहते थे कि आपके यहां गुंडागर्दी होती है। इसलिए हम नहीं आते। सांसद ने कहा अब देखो शहर में गुंडागर्दी बहुत कम हो रही है, इसलिए उद्योगपति आ रहे हैं।