फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ढिकौली में पूर्व सैनिकों ने कराई खेल प्रतियोगिता, खुद भी लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव के एमजीएम इंटर काॅलेज मैदान पर रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। भूतपूर्व सैनिकों की 400 मीटर की दौड़ में भूतपूर्व सैनिक सोहनवीर ढाका प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को नकद पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक भूतपूर्व सैनिक नरेश ढाका ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों की 400 मीटर दौड़ में सोहनवीर ढाका प्रथम, ओमप्रकाश दूसरे स्थान व वीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में नंगलाबड़ी का उज्जवल प्रथम, चिरोड़ी का मोनू दूसरे और हर्ष तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में डौला का अभिषेक प्रथम, बड़ागांव का शिवा शर्मा दूसरे और बड़ौली का शिवम तीसरे स्थान पर रहा। रिले दौड़ में पिलाना के मानू प्रथम, चिरोड़ी के मोनू दूसरे और फखरपुर के प्रिंस अपने साथियों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में किरणपाल प्रथम, अक्षय दूसरे और विनीत तीसरे स्थान पर रहा। भाला फेंक में वंश प्रथम, अमन बैंसला दूसरे और नितिन तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को मेडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में लाल धर्मेंद्र, कुलदीप शर्मा, विवेक, संजीव के अलावा कैप्टन निरंजन यादव, कैप्टन लोकेंद्र, राजदीप, सूबेदार चरण सिंह, विंग कमांडर पुष्पेंद्र ढाका, मुकेश सांगवान, ऋषि, सूरज ढाका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें