फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रावण के वध के साथ ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो संख्या 3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। तितरौदा गांव में कलाकारों ने रामलीला में शुक्रवार रात सुलोचना सती और रावण वध के प्रसंग की लीला का मंचन किया। मंचन में मेघनाद का युद्ध में वध होने की सूचना जब सुलोचना को मिलती है तो वह रामादल में पहुंचकर भगवान राम से अपने पति का कटा शीश मांगती है ताकि वह सती हो जाए।
विज्ञापन

यह सुनते ही वहां पर मौजूद सैनिकों ने कहा कि अगर वह वाकई पतिव्रता है तो मेघनाद के कटे हुए शीश से हंस कर दिखाने को कहे। सुलोचना के कहने पर मेघनाद का कटा शीश हंसने लगा। शीश को लेकर सुलोचना सती हो गई। उधर, बिनौली में रामलीला मंचन में शक्रवार रात कलाकारों ने कुम्भकर्ण व रावण वध का मंचन किया। लंका के सारे योद्धा मारे जाने पर रावण स्वयं ही रणभूमि में आते हैं, राम व रावण के बीच भीषण युद्ध होता है। इसमें प्रभु श्रीराम अग्निबाण चलाकर रावण के प्राण ले लेते हैं। रावण की मृत्यु से दर्शकों के भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें