फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लोकतंत्र में सभी को मत का इस्तेमाल करने का अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में सोमवार को मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ एसडीएम निकेत वर्मा और स्वीप नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने अपना वोट नहीं बनवाया है, वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से अपना मत बनवा सकते हैं। 27 अक्तूबर से वोट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लोकतंत्र में सभी को अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार है। नोडल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने कहा कि मत का प्रयोग करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और प्रत्येक मतदाता को मतदान करना चाहिए। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने भाषण के माध्यम से वोट के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्राचार्य डॉ़ राजलक्ष्मी, सत्यपाल चौहान, श्रीनिवास, प्रह्लाद चौहान, राजकुमार चौहान, शयपाल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें