जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चिकनगुनिया ने लोगों की सेहत बिगाड़ कर रख दी है। शनिवार को सीएचसी में 80 और जिला अस्पताल में 250 मरीज पहुंचे, इनमें अधिकतर बुखार से पीड़ित थे। देहात में भी रोगियों की भरमार है। प्राइवेट डॉक्टरों के यहां मरीजों की कतार लगी है।
जिले में बुखार बेकाबू हो गया है। इसके साथ-साथ चिकनगुनिया ने भी लोगों को जकड़ा हुआ है। सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल और प्राइवेट चिकित्सकों के यहां पर लोगों का उपचार चल रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल और सीएचसी में सैकड़ों मरीजों का उपचार किया गया।
इसमें सबसे ज्यादा बुखार के रहे। सीएचसी में चिकनगुनिया के 80 मरीज पहुंचे, वहीं जिला अस्पताल में 100 से ज्यादा लोगों का उपचार हुआ।जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. अशोक लाटियान बताया विश्वकर्मा जयंती के अवकाश के बाद भी जिला अस्पताल में 350 मरीजों का डॉक्टरों ने उपचार किया। इसमें 250 मरीज बुखार के रहे। सभी का उपचार के बाद दवा और बचाव की जानकारी दी गई।
चौगामा क्षेत्र में भी फैला बुखार ः दोघट। चौगामा क्षेत्र के गांवों में भी बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। हिंडन और कृष्णा नदी के किनारे बसे हर गांव में बुखार के सैकड़ों मरीज है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को कैंप लगाकर दवा का वितरण करना चाहिए।
ये करें उपाया
ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का सेवन
तीन में तीन बार पैरासिटामॉल की खुराक देना
समय-समय पर ओआरएस का घोल
तेज बुखार होने पर गले पानी की पट्टी
बीमार पड़ने पर डॉक्टरों से सलाह