फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा में लगी शिक्षकों की ड्यूटी, प्रभावित हो रहा मूल्यांकन

विज्ञापन
बागपत के यमुना इंटर कालेज में मूल्यांकन करते शिक्षक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बुधवार को 156 शिक्षक रहे गैर हाजिर, 98 हजार 528 कापियां हो चुकी हैं चेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षकों की ड्यूटी प्रयोगात्मक परीक्षा में लगी होने से जिले में चल रहा मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार को 156 शिक्षक गैर हाजिर रहे। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर अब तक 98 हजार 528 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन ड्यूटी लगाई गई है। जिले के 125 शिक्षकों को दूसरे जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए भेजा गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा में ड्यूटी होने के कारण मूल्यांकन धीमा चल रहा है। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज को इंटरमीडिएट और इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की को हाईस्कूल का मूल्यांकन केंद्र बनाया है। यमुना इंटर कॉलेज में 388 शिक्षक और सरूरपुर में 789 शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन में लगाई है। यमुना इंटर कॉलेज में 108 और इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की में बुधवार को 48 शिक्षक अनुपस्थित रहे। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले के दोनों केंद्रों पर 98 हजार 528 कॉपियों की जांच हो चुकी है। प्रयोगात्मक परीक्षा में गए जिले के सभी शिक्षक बृहस्पतिवार को लौटेंगे। इससे मूल्यांकन में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें