फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर

विज्ञापन
बागपत के पुराना कस्बे स्थित मस्जिद से लाउड स्पीकर उतारते उलेमा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बुधवार को शहर से लेकर देहात तक चला लाउडस्पीकर उतरवाने का अभियान
विज्ञापन

500 से ज्यादा धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने
1500 धर्मस्थलों को लाउडस्पीकर उतारने के लिए दिए नोटिस जिले भर में
300 से ज्यादा आवेदन अधिकारियों को मिलेे अनुमति लेने के लिए बुधवार को ही
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को जिले भर में धर्मस्थलों पर बिना अनुमति के लगाए लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया। 500 धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए, जबकि 1500 स्थानों पर नोटिस दिए गए। नोटिस मिलते ही करीब 300 ने अनुमति लेने के लिए आवेदन कर दिया है। अफसरों का कहना हे कि जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी।
बागपत में एसडीएम अनुभव सिंह और सीओ अनुज मिश्रा ने धर्मस्थलों से बिना अनुमति लगाए लाउडस्पीकर उतरवाए। बागपत कोतवाली क्षेत्र में 227 धर्मस्थलों को लाउडस्पीकर को लेकर नोटिस दिया। इनमें से बुधवार को करीब 100 जगह लाउडस्पीकर हटा दिए गए। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे की देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर को नोटिस मिलते ही इमाम हाजी जहीर अहमद ने उतार दिया।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली अंतर्गत 125 धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए जबकि 150 से अधिक को नोटिस दिया गया। एसडीएम पूजा चौधरी, सीओ युवराज सिंह ने रेलवे स्टेशन स्थित मां दुर्गा मंदिर व रेलवे स्टेशन गेट के सामने स्थित मस्जिद समेत कई जगह से लाउडस्पीकर उतरवाए। सिंघावली अहीर क्षेत्र के 50 मंदिर व 39 मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर हटाने का नोटिस दिया है। एसडीएम अनुभव सिंह व सीओ अनुज मिश्रा ने अमीनगर सराय में धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए। दोघट पुलिस ने बामनौली, दाहा, दोघट समेत अन्य जगह नोटिस देने के साथ लाउडस्पीकर उतरवाए।
विज्ञापन

वहीं, छपरौली में पुलिस ने 50 से ज्यादा लाउडस्पीकर उतरवाए गए। बालैनी क्षेत्र में 35 मंदिरों व 14 मस्जिदों को नोटिस दिए। इसके बाद मंदिर व मस्जिदों से संचालकों ने खुद ही लाउडस्पीकर उतारने शुरू कर दिए। खेकड़ा में सीओ विजय चौधरी व तहसीलदार अलोक प्रताप ने 50 से अधिक धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए। बिनौली में पुलिस ने बुधवार को लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया तथा 40 से ज्यादा जगह से लाउडस्पीकर उतरवाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें