फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बची, फिर संभली और दे दी पटखनी

Fri, 14 Oct 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पानीपत में कविता दलाल की जीत की घोषणा करते रेफरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत । पानीपत के सेक्टर- 17 हुड्डा ग्राउंड पर वर्ल्ड रेसलिंग एटेटेनमेट यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई के द ग्रेट खली रिटर्न शो में देश का प्रतिनिधित्व कर बिजवाड़ा गांव की बहू लेडी खली कविता दलाल ने मात्र 12 मिनट मेें अमेरिका की नटालिया को पटखनी दे दी।
विज्ञापन


नटालिया की हार से बौखलाई अमेरिका रेसलर सेंटिना और जिम्मी जैम ने कविता को खुला चैलेंज दिया तो कविता ने दोनों का एक साथ फाइट का चैलेज स्वीकारते हुए उन्हें भी मात्र 17 मिनट में  मात दे दी। फिलहाल कविता अपने प्रदर्शन पर गौरव महसूस कर रही है, क्योंकि यह उनकी अब तक सबसे बड़ी फाइट थी। बताया आत्मविश्वास के साथ रिंग में उतरी थी।       

जींद की बेटी और बागपत के  बिजवाड़ा गांव की बहू कविता दलाल गोरी रेसलर नटालिया को मात देने के लिए 14 घंटे मेहनत कर पसीना बहा रही थी। देश-दुनिया की कई महिला पहलवानों को टक्कर दे चुकी कविता दलाल ने पिछले दिनों कांटीनेंटल रिसलिंग एंटरटेनमेंट सीडब्ल्यूई के रिंग में नेशनल रेसलर बुलबुल को भी हराया। फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया अमेरिका की नटालिया को हराने के लिए वे रिंग में आत्मविश्वास के साथ उतरी थी, क्योंकि यह मेरी अब तक सबसे बड़ी फाइट थी। मात्र 12 मिनट में ही अमेरिका की नटालिया को पटखनी दे दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया  फाइट जीतने के बाद आत्मविश्वास ओर बढ़ा। इसके बाद नटालिया की हार से बौखलाई अमेरिका रेसलर सेंटिना और जिम्मी जैम ने मुझे फाइट के लिए खुला चैलेंज दिया। दोनों का चैलेंज स्वीकार किया और फाइट में उनके वार से बचते और संभलते हुए मात्र 17 मिनट में दोनों को एक साथ मात दी। उन्होंने बताया अमेरिका रेसलरों को एक साथ हराकर गौरव महसूस कर रही हूं।  
   
यहां ले रही थी ट्रेनिंग    
 
बड़ौत। सीडब्लयूई कुश्ती की रिंग में अपना परचम लहराने के लिए जालंधर में खली की एकेडमी में ट्रेनिंग लेे रही थी। इसके लिए रोजाना करीबन 10 से 14 घंटे मेहनत करनी पड़ती थी। 

बिग बॉस में भी जलवा दिखाएगी कविता

बड़ौत। द ग्रेट खली की स्टूडेंट और नेशनल रेसलर को ओपन चैलेंज देकर धूल चटा चुकी महिला पहलवान कविता दलाल अब जल्द ही बिग बॉस सीजन 10 में भी नजर आएगी। कविता के पति गौरव पहलवान ने बताया कविता का बिग बॉस सीजन 10 के लिए चयन हो गया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और बिजवाड़ा में भी खुशी की लहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें