फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में उद्यमियों को सम्मानित करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के अवसर पर कलक्ट्रेट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम राजकमल यादव ने एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत जिले के उद्यमियों को सम्मानित किया। उन्होंने उद्योग उपायुक्त को उद्यमियों की समस्याओं का तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-तीन का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने ओडीओपी योजना के अंतर्गत ग्लास प्रोसेसिंग/ग्लास टेपरिंग के मुनीष सोनी, रश निर्माण के लिए आस मोहम्मद, रेडिमेड गारमेंट निर्माण के लिए कपिल गोयल, प्लास्टिक मोबाइल चार्जर कैबिनेट अन्य प्लास्टिक कैबिनेट निर्माण के आदर्श कुमार, पेपर पैकेजिंग के लिए प्रवीण कुमार, नीम तेल निर्माण के लिए प्रणव बंसल, इलेक्ट्रानिक मोटर निर्माण के लिए फुरकान अहमद, ऑटो पार्ट्स, व्हीकल पार्ट निर्माण के लिए शहजाद जैदी, शुगर बॉयल के लिए किरणपाल दास को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निवेशकों को उद्योग से संबधित समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ रंजीत सिंह, उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी व उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें