संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली में तैनात अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप की पिटाई के विरोध में जनपद के अवर अभियंताओं ने एसई कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। एसई रणविजय सिंह ने पुलिस अफसरों से बातचीत कर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विकास कुमार, राकेश ढाका, समय सिंह, पवन कुमार, गुलशन, रविन्द्र, मनोज, कैलाश, संतोष, राजेश आदि अवर अभियंताओं ने इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, विद्युत वितरण खंड प्रथम पर शुक्रवार को विद्युत मजदूर पंचायत और संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैठक संपन्न हुई। इसमें अवर अभियंता नरेंद्र की पिटाई की घटना पर आक्रोश जताया गया। साथ ही आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर, मंडल सचिव आरिफ चौहान, अमित, बुलचंद, सन्नी, राधेश्याम गुप्ता, राजीव, विनय, राजेश आदि शामिल रहे।