फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला बोला

Sun, 07 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के असारा गांव में पैसे न देने पर चार युवकों ने टैक्सी चालक के घर में घुसकर दो महिला समेत चार लोगों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। यहीं नहीं, उसकी टैक्सी में भी तोड़फोड़ की। धमकी देते हुए भाग निकले कि यदि पुलिस में रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


असारा गांव निवासी उस्मान पुत्र उमरजान दिल्ली में टैक्सी चलाता है। शनिवार को वह टैक्सी लेकर गांव में आया था। इसी दौरान गांव के ही चार युवकों ने उससे दो हजार रुपये मांगे। उसने मना कर दिया। आरोप है कि जब वह कार लेकर जाने लगा तो युवकों ने कार पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

वह घर पहुंचा तो आरोपी युवक हाथों में तमंचे और लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए और उसे, उसकी पत्नी शहनाज, मां अलीमन, बेटे मुस्कुरान को मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में तमंचे लहराते हुए धमकी देकर फरार हो गए कि यदि पुलिस में रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे। पीड़ितों ने रमाला थाने में इसकी शिकायत की। चारों को पुलिस ने बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद पूरा परिवार भयभीत है। थानाध्यक्ष रमाला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें