फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर ई-रिक्शा चालक को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। शबगा गांव में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर ई-रिक्शा चालक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शबगा गांव के रहने वाले संजीव कुमार ने बताया कि उसका भाई वीरेंद्र (50) ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार की रात वह घर में सो रहा था। रात करीब तीन बजे कुछ लोग घर में घुसे और वीरेंद्र के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग जाग गए, जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए। घायल वीरेंद्र को लेकर सीएचसी पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजनों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मायके गई घायल की पत्नी भी लौट आई। इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल का दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है, तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें