फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने सुनीं समस्याएं, छह का कराया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा कोतवाली में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा कोतवाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने लोगों की शिकायतें सुनी। आठ शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने गत समाधान दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजने और शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कहा कि फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता पर निदान कराया जाए। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

थाना परिसर बिनौली में थाना प्रभारी डीके त्यागी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, चकरोड संबंधित 12 शिकायतें आईं। इनके निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छह शिकायतों का निस्तारण किया। इस अवसर पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद शर्मा, लेखपाल मुकुल कुमार, रवि कुमार, मोहित तोमर, वीरेंद्र कुमार, चकबंदी लेखपाल विक्की आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

थाना दिवस में नहीं पहुंचे लेखपाल-कानूनगो
बड़ौत कोतवाली में एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष मिश्र, एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ युवराज सिंह ने जनसमस्याएं सुनीं। यहां कुल 12 शिकायतों में से आठ का निस्तारण हो सका है। चार शिकायतों के निस्तारण के लिए एडीएम व एएसपी से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने लेखपाल व कानूनगो न पहुंचने की शिकायत एडीएम से की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें