फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंग्रेजी के पेपर ने बढ़ाई छात्रों की चिंता

Sun, 03 Mar 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड में शाम की पाली में हुए इंटरमीडिएट के अंग्रेजी के पेपर ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी। अंग्रेजी के पेपर को लेकर परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया अलग-अलग रहीं। किसी ने पेपर को आसान बताया तो किसी ने पेपर को कठिन बताया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में शाम की पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। पेपर को लेकर परीक्षार्थियों की राय अलग-अलग रही। अधिकांश ने पेपर में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद जताई जबकि कुछ ने पेपर में कम अंक मिलने की आशंका जताई।
- अंग्रेजी के पेपर को लेकर काफी तैयारी की हुई थी। पेपर थोड़ा कठिन आया जिससे पेपर में उम्मीद से कम अंक मिलेंगे। - समीर, बागपत
- पेपर को लेकर तैयारी पूरी थी। पेपर न ज्यादा कठिन आया है और न ही ज्यादा आसान। पेपर औसत आया है। अच्छे अंक मिलेंगे। - अर्चित, बागपत
- अंग्रेजी के पेपर को लेकर डर सता रहा था, मगर पेपर देखते ही सारी चिंता खत्म हो गई। अंग्रेजी का पेपर उसकी तैयारी के अनुसार आया । - अनुपम, खेकड़ा
- उसने पेपर को लेकर काफी तैयारी की थी। अंग्रेजी का पेपर औसत रहा, पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। - अंशिका, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंग्रेजी के पेपर में कुछ प्रश्न काफी आसान आए मगर कुछ प्रश्न कठिन भी आए हैं। अंग्रेजी के पेपर में औसत अंक मिलेंगे। - मनीष, बड़ौत
- अंग्रेजी का पेपर सामान्य और पूरा पेपर सलेबस से आया है। पेपर हल करने में कोई ज्यादा पेरशानी नहीं हुई। अंग्रेजी में अच्छे अंक मिलेंगे। -आकाश, बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें