फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मजदूर की गला रेतकर व ईंटों से पीटकर हत्या

Sun, 03 Mar 2024 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के बड़का गांव में रेलवे अंडरपास के पास बंद पड़ी फैक्टरी में शनिवार की सुबह कांशीराम काॅलोनी मलकपुर राेड निवासी एक मजदूर की गला रेतकर व ईंटों से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस व डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची, वहां शव के पास मोबाइल पड़ा मिला। इस दौरान एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजन गमगीन है।
विज्ञापन

कांशीराम काॅलोनी निवासी इमरान (36) पुत्र नसीर अहमद मजदूरी करता था। वह शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे साइकिल पर सवार होकर घर से काम पर जाने के लिए कहकर निकला था। लेकिन घर नहीं लाैटा। इस दौरान बड़का गांव के रेलवे अंडरपास के निकट काफी समय से बंद पड़ी बड़का गांव निवासी उमेश की फैक्टरी में इमरान का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
फैक्टरी मालिक उमेश ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी थी। उमेश ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े बजे फैक्टरी में स्थित मंदिर में पूजा करने गया था, उस समय तक कुछ नहीं था, लेकिन पूजा करने के बाद जब बड़ौत जाकर वापस दवा लेकर घर लौट रहा था, तो फैक्टरी के बाहर बांधा गया तार हटा मिला। अंदर जाकर देखा तो एक युवक का शव पड़ा मिला। जिसके बाद उमेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। बाद में एएसपी एनपी सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे और डॉग स्क्वाड टीम को भी मौके पर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें