फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मिला तीन दिन पहले लापता हुआ इंजीनियर

विज्ञापन
गौरव धामा की बरामदगी की मांग को लेकर एसपी से मिलने पहुंच जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्त - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नगर के सर्राफा बाजार से तीन दिन पहले लापता अधिवक्ता के भतीजे इंजीनियर गौरव धामा को पुलिस ने सोमवार देर शाम दिल्ली से बरामद कर लिया है। गौरव धामा की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ता कार्य से विरत रहे थे और एसपी से मिलकर उसकी बरामदगी की मांग की थी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आजाद धामा का भतीजा गौरव धामा निवासी सर्राफा मार्केट बागपत, उड़ीसा में एक कंपनी में इंजीनियर पद पर तैनात है। वह बीती 22 अप्रैल को उड़ीसा से घर आया था और शाम को अचानक लापता हो गया था। उसका मोबाइल फोन भी स्विच आफ आ रहा था। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद पिता पूर्व प्रधान सतीश कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। गौरव की बरामदगी न होने पर सोमवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने एसपपी से मिलकर गौरव की जल्द बरामदगी कराने की मांग की। इस पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने अधिवक्ताओं को गौरव को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया था। वहीं, कोतवाली पुलिस ने देर शाम गौरव को दिल्ली से बरामद कर लिया है।
उधर, कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गौरव धामा की दिल्ली के कश्मीरी गेट पर लोकेशन मिली थी। पुलिस टीम भेजकर उसे बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि गौरव घरेलू विवाद की वजह से चला गया था। वह पहले दिल्ली और वहां से देहरादून तथा हरिद्वार चला गया था। एसपी से मिलने वालों में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर, महामंत्री महेंद्र बंसल, देवेंद्र आर्य, योगेंद्र शर्मा, संजय पंवार, कपिल डेढा, केपी सिंह, वीर सिंह श्योराण, मनीष विश्वकर्मा, मुनेंद्र राणा, सौरभ यादव, अरुण कुमार, अमरपाल राणा, समोद पंवार, सेलकराम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें