फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया गैंगस्टर यशपाल तोमर की 1.18 करोड़ रूपये की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
बरवाला में भूमाफिया गैंगस्टर यशपाल तोमर की संपत्ति कुर्की करती पुलिस - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। भूमाफिया व गैंगस्टर यशपाल तोमर की ग्राम बरवाला में एक करोड़ 18 लाख रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की गई है। डीएम हरिद्वार के आदेश पर रमाला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर यशपाल तोमर की कृषि भूमि और दो प्लॉट कुर्क किए हैं।
विज्ञापन

सीओ बड़ौत युवराज सिंह सोमवार को पुलिस बल के साथ ग्राम बरवाला पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने 18 बीघा कृषि भूमि और दो प्लाट कुर्क किए हैं। सीओ ने बताया कि गैंगस्टर यशपाल तोमर बरवाला को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उसे हरिद्वार में पेशी के बाद जेल भेज दिया था। गैंगस्टर यशपाल तोमर पर हरिद्वार में जबरन भूमि पर कब्जा करने और भूमि मालिकों को मुकदमे में फंसाकर जमीन कब्जाने के कई मुकदमें दर्ज हैं। डीएम हरिद्वार के आदेश पर यशपाल तोमर की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई चल रही है। अब तक दिल्ली व हरिद्वार में यशपाल तोमर की संपत्ति कुर्क की गई थी। सोमवार को डीएम हरिद्वार के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत बागपत की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें