फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 15-15 हजार के दो इनामी घायल, तमंचे के साथ दोनों गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2023 12:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में मुठभेड़ में 15-15 हजार के दो इनामी गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों गोतस्करों को दबोच लिया है। उनके पास से तमंचे और कारतूत बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
गोतस्कर मुठभेड़ में घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बावली गांव के जंगल में पुलिस व गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 15-15 हजार के दो इनामी बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया गया कि पुलिस ने गोतस्करों के पास से दो तमंचे, कारतूस व खोखे बरामद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए गोतस्करों पर बड़ौत व बागपत सहित अन्य थाना में मामले दर्ज हैं।

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बड़ौत बावली के पास 12 नवंबर की देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों को रोकना चाहा तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई तो दोनों पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है।

बताया कि पकड़ा गया आरोपी काला उर्फ शाकिर पुत्र फरमान निवासी गौरीपुर निवाड़ा, कोतवाली बागपत व दूसरे का नाम मेहताब पुत्र अब्दुल रहीम निवासी नगला भनवाड़ा, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर शामिल है। दोनों जानलेवा हमला करने और गो हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन

बताया गया कि पुलिस ने दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों के खिलाफ चार-चार मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस और दिल्ली से चोरी हुई हीरो होंडा बाइक बरामद हुई है। घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें