फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर परिवार में छाया गम: बेटे ने मां को खिलाया सल्फास, हालत गंभीर, मेरठ के लिए किया रेफर

Sat, 11 Nov 2023 06:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : दिवाली के त्योहार पर एक युवक ने चाची के साथ मिलकर अपनी मां को सल्फास खिला दिया। महिला की हालत गंभीर है और मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में बड़ौत के सुल्तानपुर हटाना गांव में घर में हुए विवाद को लेकर एक युवक ने अपने परिवार के ही कुछ लोगों के साथ मिलकर अपनी मां को जबरन सल्फास की गोली खिला दी, जिसके बाद महिला की हालत गंभीर बन गई। उसे पहले सीएचसी, फिर सीएचसी से मेरठ के लिए रेफर किया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

           
सुल्तानपुर हटाना गांव के रहने वाले सतेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने घर पर पत्नी रोशनी, साले समरपाल सिंह व चांदवीर निवासी छुर्र, मेरठ जनपद के साथ बैठकर घर में चल रहे विवाद को लेकर अपने बेटे मनीष को समझा रहे थे। इसी दौरान अचानक गुस्से में मनीष ने अपनी माता रोशनी के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने बीच-बचाव कर छुड़ा दिया। मनीष गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से चला गया। दोपहर लगभग दो बजे मनीष अपने चाचा सोहन्द्रपाल, चाची कविता, चचेरे भाई दीपांशु के साथ घर आया। उस समय रोशनी घर पर कामकाज कर रही थी।

आरोप लगाया कि मनीष ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और मनीष, सोहन्द्रपाल, कविता व दीपांशु ने रोशनी को आंगन में गिरा लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया कि कविता ने जबरन रोशनी को सल्फास की गोली खिला दी, जिसके बाद रोशनी की हालत बिगड़ गई। दरवाजा बंद होने के कारण वह अंदर नहीं जा सके। शोर मचाने के बाद मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसने अपनी पत्नी रोशनी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत मरणासन्न बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें: बहुत शातिर निकला नूर मोहम्मद: हर रोज ऐसे कमा रहा था पांच हजार, भंडाफोड़ होने पर उड़े अफसरों के होश, एक अरेस्ट
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार की तहरीर पर उसके बेटे मनीष, भाई सोहन्द्रपाल के अलावा कविता और दीपांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

यह भी पढ़ें: 
अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, परिजन परेशान, जानिए कैसा है नन्हे मेहमान का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें