बागपत। सेवायोजन विभाग की ओर से बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से सेवामित्र पोर्टल विकसित किया गया है। जिला रोजगार सहायता अधिकारी पारुल सिंघल ने बताया इस पोर्टल से सेवा प्रदाताओं को अधिक से अधिक व्यापार के अवसर मिलेंगे।
इसके अंतर्गत कोरियर, कैटरिंग, ब्यूटीशियन, कार क्लीनिंग, कारपेंटर, कुकिंग, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक्स सर्विस एंड रिपेयर, होम पेंटिंग, हाउस क्लीनिंग, हाउस हेल्प, मेसेज, मैंस ग्रूमिंग, पेस्ट कंट्रोल, प्लंबर, रनर सेवाओं को आमजन तक उपलब्ध कराई जाएगी। पोर्टल पर सेवा प्रदाता एजेंसियां एवं कौशल प्राप्त अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। सेवा प्रदाता कंपनियां अभ्यर्थियों के माध्यम से नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। सेवा प्रदाता सेवायोजन विभाग में संपर्क कर पंजीकरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद