फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी डालकर बुझाई चार भट्ठों की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार ने जौनमाना, बोहला व मलकपुर गांव में की कार्रवाई
विज्ञापन

पानी डालकर बुझाई चारों भट्ठों की आग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। एनजीटी के आदेशों की अवहेलना करने वाले ईट भट्ठा पर कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने जौनमाना, बोहला व मलकपुर का निरीक्षण किया। यहां चार ईट भट्ठे चलते मिले। इनमें पानी डलवाकर भट्ठे की आग बुझाई गई।
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि एनजीटी के सख्त आदेश है कि 30 जून के बाद जनपद में ईट भट्ठे संचालित न हो। मगर, इसके बावजूद कई गांवों में धड्ल्ले से ईट भट्ठे संचालित हो रहे है। शिकायत मिलने पर तहसीलदार प्रदीप कुमार को कार्रवाई के लिए कहा गया था। इस आदेशों के अनुपालन में तहसीलदार प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ जौनमाना, बोहला व मलकपुर गांव पहुंचे और चलते मिर्ले इंट भट्ठों में पानी डलवाकर आग को बुझवाया। साथ ही ईट भट्ठा मालिकों को हिदायत दी कि ईट भटठे चलाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि जौनमाना मेें शिव शक्ति ब्रिक फील्ड, किसान ब्रिक फील्ड, बोहला में दिल्ली ब्रिक फील्ड व मलकपुर में कर्मा भट्ठे में पानी डालकर आग को बुझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें