बागपत। जिला सेवायोजन कार्यालय उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक संस्थान के संयुक्त प्रयास से 24 फरवरी को महिला थाने में रोजगार मेला लगाया जाएगा। करीब 30 कंपनियां मेले में भाग लेंगी।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी पारुल सिंघल ने बताया कि सुबह 10 बजे से मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में लेबर एकाउंटेंट, सेल्स कंसल्टेंट, मार्केटिंग, हेल्थ न्यूट्रीशियन, एडवाइजर, टर्नर, पेंटर, प्लंबर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती होगी।