फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन में त्रुटि किसानों को मैसेज से मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के आवेदन में आधार, बैंक खाता या अन्य त्रुटि होने पर किसानों को मैसेज से जानकारी मिलेगी। जिले के हर विकास खंड स्तर के राजकीय बीज भंडारण केंद्रों में एक से तीन मार्च तक शिविर लगाकर किसानों के आवेदन की गलतियों को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को दो-दो हजार रुपये की किश्तों के रुप में वर्ष में छह हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। शासन ने योजना का लाभ लेने के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है। इस कारण पात्र होते हुए भी जिले में सभी पंजीकृत किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब पात्र किसानों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए एक मार्च से तीन मार्च तक जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तर के राजकीय बीज भंडार केंद्रों में तीन दिवसीय शिविर लगाकर किसानों के आवेदन की त्रुटि (गलती) को ठीक किया जाएगा।
जिले में पंजीकृत किसान
बागपत। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए एक लाख 45 हजार नौ सौ 63 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से एक लाख 28 हजार नौ सौ 99 किसान योजना के लिए पात्र हैं। आधार कार्ड और बैंक पास बुक में नाम अलग-अलग होने के कारण सभी किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

किसानों को इस तरह मिली सम्मान निधि
प्रथम किस्त 1,05620
दूसरी किस्त 1,01893
तीसरी किस्त 94,645
चौथी किस्त 75,141
पांचवीं किस्त 67,360
छठीं किस्त 52,246
सातवीं किस्त 51,470
वर्जन-
शासन ने किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के आवेदनों की त्रुटियों (गलतियों) को ठीक करने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। जिले के प्रत्येक ब्लॉक के राजकीय बीज केंद्रों में एक से तीन मार्च तक शिविर लगाकर किसानों के आवेदन की त्रुटियों (गलतियों) को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा किसानों के पास आवेदन की त्रुटि (गलती) के मैसेज भी भेजे जाएंगे। - प्रशांत कुमार, उप निदेशक (कृषि), बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें