फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सनी से बढ़ती है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता: सीएचसी अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर के पठान कोट मोहल्ले में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 नियमों का पालन करने व कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। यह वैक्सीन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। जब शरीर में प्रतिरोधक क्षमता पैदा होगी तो हमारे शरीर का तापमान बढ़ेगा, जिस कारण से कुछ व्यक्तियों को बुखार होना, सिर में हल्का दर्द या थोड़ा बदन दर्द दो-तीन दिन हो सकता है। वैक्सीन लगवाने के बाद अगर ये लक्षण आएं तो तरल पदार्थ ज्यादा मात्रा में लेना चाहिए। इसमें सचिन मलिक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें