फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्यातिप्राप्त लोगों को गौरव सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि प्रदेश के ख्यातिप्राप्त लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान प्रदेश के ऐसे लोगों को दिया जाएगा जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों कला व संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ट कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य)/ललित कलायें/नाट्य विधायें/फिल्म व मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक, खेल के क्षेत्रों में करने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए आवेदक को उपलब्धियों का संपूर्ण विवरण संस्कृति निदेशालय के निदेशक को भेजना होगा। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति के उपरांत मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर चयनित सम्मान प्रदान किया जाएगा। गौरव सम्मान के लिए दस दिसंबर तक प्रारूप पर प्रस्ताव कराने के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें