फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में 3022 लोगों पर दर्ज हुआ बिजली चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बिजली थाने का हाल
विज्ञापन

100 में चार्जशीट और 856 में लगाई एफआर, 2066 मामले लंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए दो साल में 3022 लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें से पुलिस ने केवल 100 मुकदमों में चार्जशीट लगा पाई है जबकि 956 मुकदमों में एफआर लगाई गई है। जिले के बिजली थाने में 2066 मामले लंबित पड़े हैं।
बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 2019 में मेरठ रोड पर बिजली थाने का संचालन शुरू किया गया था। थाने में वर्ष 2019-20 में बिजली चोरी के 190 मुकदमे, वर्ष 2020-21 में 1945 मुकदमे और वित्त वर्ष 2021-22 में 887 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से पुलिस मात्र 100 मुकदमों में ही चार्जशीट लगा पाई हैं। इसके अलावा 856 मुकदमों में एफआर लगाई गई। जिले में दो साल में दर्ज किए गए 3022 मुकदमों में से 2066 मुकदमे लंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पर स्टाफ का अभाव
थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव का कहना है कि थाने पर एक इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर और पांच कांस्टेबल की कमी हैं। स्टाफ के अभाव में बिजली चोरी में होने वाले मुकदमों का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें