फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गांवों में एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति नहीं होने से सात गांवों के किसानों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को अहमदशाहपुर गठीना गांव में किसानों ने बैठक कर आक्रोश जताया। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए जल्द आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की। अहमदशाहपुर गठीना गांव में मंगलवार को सूजरा, क्यामपुर, ब्राह्मण पुट्ठी, बिचपड़ी सहित सात गांवों के किसान एकत्रित हुए। बताया कि पिछले सात दिन से जंगल में आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। आरोप लगाया कि आंधी में टूटे विद्युत खंबे व तार भी अभी तक दुरुस्त नहीं कराए गए। खेतों में खड़ी फसल की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही। किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रामपाल, गौतम, प्रदीप, सुरेशपाल, बिजेंद्र, भगत सिंह, महीपाल, अंकित, नीरज, प्रदीप, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बली, मेवला गांव में भी आपूर्ति ठप
ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नहीं होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बली व मेवला गांव में भी आपूर्ति पिछले दो दिन से ठप है। जिसकी शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई, जिससे किसानों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। किसान राजपाल, धर्मपाल, धर्मेंद्र आदि ने जल्द आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।
ग्रामीण इलाकों में लाइन खराब होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है, जिसे दुरुस्त करने का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। अमरसिंह एक्सईएन ऊर्जा निगम, बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें