फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 1000 से अधिक घरों में छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
-एबीसी लाइन बदलने के चलते लिया गया था कट, उपभोक्ता रहे परेशान
विज्ञापन

-लोगों ने निगम के अधिकारियों व ठेकेदार की कार्यशैली पर उठाए सवाल
फोटो संख्या 7
बड़ौत। एक तरफ जहां उमस भरी गर्मी से उपभोक्ता परेशान है। वहीं एबीसी लाइन बदलने के कार्य ने उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ा दी है। रविवार को एबीसी लाइन बदलने की वजह से अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार, बिजरौल रोड आदि क्षेत्रों में 1000 से अधिक घरों में विद्युत आपूर्ति ठप रही
विज्ञापन

रविवार को बिजरौल रोड, बावली रोड, मधुबन काॅलोनी, मुख्य बाजार, रामबाग काॅलोनी, पटेल नगर, चरणसिंह विहार, मोहननगर समेत दूसरी काॅलोनियों में एबीसी लाइन बदलने का कार्य शुरू किया गया। इस कारण छह घंटे से अधिक बत्ती गुल रही। हरेन्द्र, प्रवीण, सुरेन्द्र, प्रताप आदि का आरोप है कि यह कार्य गत वर्ष 2023 में पूर्ण किया जाना था, लेकिन निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों की मनमानी के चलते आज तक पूरा नहीं किया गया। उधर, विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से उमसभरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। वहीं पेयजल किल्लत कई स्थानों पर बन गई। विद्युत तारों को बदले जाने के दौरान पूरे मार्ग पर तारों का जाल फैला दिया गया था। उधर, दुकानदारों, स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें