संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर एसई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने, निजीकरण की सभी प्रक्रिया निरस्त करने और ग्रेटर नोएडा का निजीकरण व आगरा का फ्रेंचाइजी करार रद्द करने, केरल के केएसईबी लिमिटेड की तर्ज पर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी का गठन करने और संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग की। साथ ही वेतन संबंधी विसंगतियों का निस्तारण कर संवर्गों को तीन पदोन्नति पद के समयबद्ध वेतनमान दिया जाने की मांग उठाई। इस मौके पर उपखंड अधिकारी राणा प्रताप, अमित कुमार, अवर अभियंता संवर्ग गुलशन कुमार कनौजिया, राजेश कुमार, पवन कुमार, गणेश, विकास कुमार, रवि प्रकाश, राजीव कुमार, अभिषेक चाहल, कुमारी रागिनी सिंह, रेनू मौजूद रही।
उधर, बड़ौत में भी निजीकरण के विरोध में सोमवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर, एसडीओ राणा प्रताप, सुरेंद्र तोमर, अवर अभियंता विकास कुमार, पवन कुमार, गुलशन कुमार, राकेश ढाका, आलोक कुमार, प्रदीप गुप्ता, आरिफ चौहान, नरेंद्र, राजेश कुमार, गणेश, विकास कुमार शामिल रहे।