फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्युत निगम ने मुख्य शिकायत केंद्र से हटाए छह संविदा लाइनमैन

Thu, 07 Mar 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। उपभोक्ताओं से अवैध उगाही व ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में मुख्य शिकायत केंद्र से एक साथ छह संविदा लाइनमैन को हटाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। अब हटाए गए संविदा कर्मचारियों की जगह दूसरे कर्मचारियों को लगाएं जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल मुख्य शिकायत केंद्र पहले से ही विवादों में घिरा हुआ है। यहां पर तैनात कर्मचारियों की आपस में मारपीट से लेकर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की ऑडियो कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस मामले में कई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। अब फिर से उपभोक्ताओं से अवैध उगाही व ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जाना बताया जा रहा है। जिसके बाद एक साथ छह संविदा लाइनमैनों को यहां से हटाया दिया गया है।
हटाए गए संविदा कर्मचारियों में नगर निकाय चुनाव में पुलिस पर पथराव करने वाला एक आरोपी संविदा लाइनमैन भी शामिल है। उधर एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई होने से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल विभाग हटाए गए लाइनमैनों की जगह दूसरे कर्मचारियों को यहां पर लगाने की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


वर्जन-
कंपनी द्वारा उक्त छह संविदा लाइनमैनों को हटाया गया है। जिनकी लगातार शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं। कंपनी के अधिकारियों से हटाए गए संविदा लाइनमैनों की जगह दूसरे युवकों को लगाने के लिए कहा गया है। उपभोक्ताओं से अवैध वसूली व विभाग का नुकसान बर्दाश्त नहीं होगा। - गुलशन कन्नौजिया अवर अभियंता मुख्य शिकायत केन्द्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें