बालैनी। शनिवार की रात्रि में क्षेत्र के पिलाना गांव में बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से विकास खंड कार्यालय सहित दर्जनों मकानों के विद्युत उपकरण फुंक गए। इससे ग्रामीणों को कई लाख रुपये का नुकसान हो गया।
पिलाना के सचिन, प्रमोद , दीपक , सुभाष ने बताया शनिवर की रात्रि में करीब दो से तीन बजे की हल्की बूंदा बांदी के साथ अचानक तेज आवाज के साथ बिजली की गड़गड़ाहट सुनाई दी। इससे उनके अलावा गांव के प्रमोद, नीटू, विपिन के मकानों की बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद पता चला कि उनके मकानों पर लगे सोलर प्लांट पर आकाश से बिजली गिर गई, इससे प्लांट से जुड़े उपकरण बैटरी, इनवर्टर आदि बिजली के उपकरण जल गए। उधर, पिलाना विकास खंड पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सुभाष ने बताया कि चौकीदार की सूचना वह सुबह कार्यालय पहुंचा तो वहां भी कार्यालय में रखें इनवर्टर, बैटरी आदि विद्युत उपकरण फुंके मिले। बिजली गिरने से ग्रामीणों को कई लाख रुपये का नुकसान हो गया।