फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चुनाव हुआ खत्म, अब घूमेगा विकास का पहिया

Thu, 06 Jun 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है और जल्द ही आचार संहिता भी हट जाएगी। इसके बाद जिले में विकास के पहिया घूमेगा। जिसमें करीब 50 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण से लेकर आंगनबाड़ी का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पुरा महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भी बजट जारी होगा। साथ ही कई भवनों का निर्माण पूर्ण होने पर हैंडओवर भी किया जाएगा।
विज्ञापन

- गांवों में 100 करोड़ की कार्ययोजना पर होगा काम
गांवों में विकास कार्यों के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना तैयार की गई है। अब आचार संहिता समाप्त होने पर गांवों में विकास के लिए बजट जारी होगा। इसके बाद 100 करोड़ रुपये की कार्ययोजना धरातल पर उतारी जाएगी।
- 2.52 करोड़ रुपये से बनेंगे 21 आंगनबाड़ी केंद्र
जिले में उधार के भवनों में चल रहे 21 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए दो करोड़ 52 लाख रुपये से भवनों का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों ने ब्लाॅकों को कार्यदायी संस्था नामित किया था। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब आचार संहिता समाप्त होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- पुरा महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मिलेंगे 62 करोड़ रुपये
ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए 62 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 62 करोड़ रुपये बजट मिलेगा। जिससे मंदिर में काम शुरू करा दिया जाएगा।
- आगे बढ़ेगी कलक्ट्रेट पर ओवरब्रिज की फाइल
कलक्ट्रेट पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार करने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया एनएएचएआई के अफसरों ने शुरू कर दी। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद ओवरब्रिज के निर्माण की फाइल भी आगे बढ़ेगी।
- बागपत शहर में बनेंगी तीन सड़कें
विकास प्राधिकरण की तरफ से बागपत शहर में तीन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। जिस पर 55 लाख रुपये से अधिक बजट खर्च किया जाएगा। अब जल्द ही शहर में टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग, पुराना कस्बा मार्ग और डाकघर से हाईवे तक मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
- जिला पंचायत पांच करोड़ से कराएगी विकास
जिला पंचायत के बजट से जिलेभर में पांच करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिससे गांवों में सड़कों का निर्माण, गलियां, नालियां, लाइट आदि कार्य शामिल किए गए हैं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही विकास कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी।
- बागपत-मुरादनगर मार्ग का चौड़ीकरण होगा
बागपत-मुरादनगर मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए शासन ने 33 करोड़ रुपये बजट मंजूर कर दिया था। जिसमें बागपत से ढिकौली तक सड़क का निर्माण और पांची से मुरादनगर नहर तक चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

- वर्जन-आचार संहिता में कई विकास कार्य शुरू नहीं हो सके। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। पंकज वर्मा, एडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें