खेकड़ा के वार्ड नंबर पांच के सभासद पद के उपचुनाव में विजयी मीता गोयल का स्वागत करते सभासद l संवा
खेकड़ा। नगर पालिका खेकड़ा के वार्ड नंबर पांच के सभासद राजीव गोयल के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी मीता गोयल ने जीत दर्ज की। उन्होंने 551 मत प्राप्त किए और पूर्व सभासद नरेश धामा को 295 मत से हराया।
नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच के सभासद राजीव गोयल का करीब दो महीने पहले निधन हो गया था। वार्ड पांच के लिए उपचुनाव में राजीव गोयल की पत्नी मीता गोयल और मोहल्ला रामपुर के रहने वाले पूर्व सभासद नरेश धामा प्रत्याशी थे। सोमवार को मतदान हुआ और बुधवार को मतगणना हुई। इसमें मीता गोयल ने 551 मत प्राप्त कर 295 मतों से जीत दर्ज की, जबकि प्रतिद्वंदी नरेश धामा को केवल 256 मत मिले।