फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनमाना में दीवार के विवाद में बुजुर्ग को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग को मरा समझ हथियार लहराते हुए हमलावर फरार
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव में रविवार की सुबह दीवार के विवाद को लेकर दो युवकों ने घर में घुसकर बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया। बुजुर्ग को मरा समझ हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

जौनमाना गांव निवासी सोमपाल (56) पुत्र हुकुम सिंह का पड़ोसियों से दीवार को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि पड़ोसी दो युवकों ने रविवार की सुबह सोमपाल को गोली मारकर उस समय घायल कर दिया, जब वह अपने घर के आंगन में सो रहा था। एक गोली उसके सीने और बाजू को रगड़ती हुई निकल गई। इसके बाद बुजुर्ग को मरा समझ हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले। उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी मेंभर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ आलोक कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें