फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयर फोन दिखा तो ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल

Fri, 19 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बागपत के डीएम हृदय शंकर ने कहा कि ईयर फोन लगाकर स्कूली वैन और बस चलाने वाले चालकों के चालान किये जाएं। उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएं। बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीआईओएस नियमित रूप से चेकिंग करें।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में स्कूल प्रबंधकों और प्राचार्यों के साथ सड़क सुरक्षा के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएम हृदय शंकर तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों के लिये समय-समय पर ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन कराया जाए। स्कूलों के छूटने के समय में अंतराल रखा जाए। 
वाहनों की गति तेज होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों की गति पर लगाम लगाई जाए और निर्देश दिए जाये कि तेज गति होने पर उनका चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर ऑटो/टैंपो/टेक्सी के पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाये। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन चालक जो दुर्घटना कर चुके हैं उन्हें चिह्नित किया जाए और उनके डीएल निरस्त कराये जाए। डीएम कैंप कार्यालय से कलक्ट्रेट तक सड़क पर रंबल स्ट्रिप बनाई जाये। एएसपी, एआरटीओ एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें