फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील डूंडाहेड़ा मार्ग, बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

विज्ञापन
जर्जर हाल खेकड़ा डूंडाहैडा सम्पर्क मार्ग - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा नगर से वाया डूंडाहेड़ा गांव होकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण गड्ढों में तब्दील हो बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आए दिन राहगीर एवं वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे है। लोगों ने उपजिलाधिकारी से जर्जर हाल मार्ग का पुन निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर क्षेत्र को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से जोड़ने वाला खेकड़ा डूंडाहेड़ा संपर्क मार्ग प्रत्येक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। जहां यह मार्ग खेकड़ा को क्षेत्र के डूंडाहेड़ा, सुभानपुर, हसनपुर मसूरी, नूरपुर, अब्दुलपुर, नौरसपुर आदि गांवों से जोड़ता है। वहीं राजधानी दिल्ली से खेकड़ा की दूरी चार किमी कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इस मार्ग पर दो इंटर कालेज, अनाज मंडी, सब्जी मंडी व फायर स्टेशन भवन भी है। दिल्ली शाहदरा से खेकड़ा एवं क्षेत्र के श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र बड़ागांव स्थित जैन मंदिरों में जैन संतों, श्रद्धालुओं के साथ ही लोगों का आवागमन दिन भर लगा रहता है। मार्ग की उपेक्षा इस कदर है कि गत तीन वर्ष से मार्ग बुरी तरह टूटा हुआ है।
आलम यह है कि मार्ग पर व्याप्त गड्ढों एवं उखडे़ पडे़ पत्थरों पर चलना तक दूभर हो गया है। आए दिन मार्ग से गुजरने वाले राहगीर, दुपहिया वाहन सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। परेशान नगरवासियों उमेश शर्मा, सोनू चौहान, विरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, बिजेंद्र सिंह आदि ने उपजिलाधिकारी से जर्जर हाल मार्ग का पुन: निर्माण कराने की मांग की है। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्दी ही समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें