फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूंडाहैड़ा मार्ग दो साल से जर्जर, पैदल चलना भी हुआ दूभर

विज्ञापन
जर्जर हाल खेकड़ा डूंडाहैडा सम्पर्क मार्ग - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा से वाया डूंडाहैड़ा गांव होकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से मिलने वाला महत्वपूर्ण मार्ग लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण दो वर्ष से गड्ढों में तब्दील हो गया है। खेकड़ा नगरवासी वीरेंद्र धामा, अंकुश जैन और डूंडाहैड़ा ग्राम प्रधान रुचि त्यागी ने एसडीएम ने जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

बताया कि यह मार्ग खेकड़ा को क्षेत्र के कई गांवों से जोड़ता है। साथ ही राजधानी दिल्ली से खेकड़ा की दूरी चार किलोमीटर कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इस मार्ग पर दो इंटर कॉलेज, अनाज मंडी, सब्जी मंडी और फायर स्टेशन भवन भी बना हुआ है। दिल्ली, शाहदरा से श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर बड़ागांव के जैन मंदिरों मे जैन संतों और श्रद्धालुओं के साथ ही इस मार्ग पर लोगों का भारी आवागमन रहता है। दो वर्ष से यह मार्ग जर्जर है। पैदल चलना तक दूभर हो गया है। नगर क्षेत्रवासी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस मार्ग के निर्माण की मांग करते आ रहे है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्दी ही मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें