फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर चालक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डंपर चालक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुघर्टना के बाद डंपर चालक भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक युवक संदीप (19) वर्ष पुत्र राजपाल किशनपुर बिराल गांव का रहने वाला था। वह गांव के ही एक युवक कमल पुत्र जल सिंह के साथ बाइक से किसी काम से बड़ौत आया हुआ था। लौटते वक्त बावली गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सामने से तेज गति से आ रहे डंपर चालक ने दोनों को कुचल दिया। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कमल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुघर्टना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि कमल को गंभीर हालत में सीएचसी से मेरठ रेफर किया गया। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें